सोमवती अमावस्या उद्यापन विधि - Somvati Amavasya Udyapan Vidhi Page 5/8

यज्ञोपवीत:-

हाथ में यज्ञोपवीत लेकर मंत्र उच्चारण के साथ विष्णु भगवान को समर्पित करें:-
उपवीतं सोत्तरीयं मयादत्तं सुशोभनम्।
विश्वमूर्ते गृहाणेदं नारायण जगत्पते ॥

चन्दन:-

चंदन लेकर मंत्र उच्चारण के साथ भगवान को चंदन समर्पित करें:-
मलयाचल सम्भूतं घनसारं मनोहरम्।
विलेपनं सुरश्रेष्ठ चन्दनं प्रतिगृह्यताम्॥

अक्षत:-

मंत्र उच्चारण के साथ अक्षत समर्पित करें:-
अक्षताश्च सुर श्रेष्ठ कुंकुमाक्ता सुशोभिता: ।
मयानिवेदिता भक्त्या गृहाण परमेश्वर ॥

तुलसी:-

मंत्र उच्चारण के साथ तुलसी दल को समर्पित करें:-
तुलसी जातिकमल मलिकाचम्पकानि च ।
पुष्पाणि हरगोविन्द गृहाण परमेश्वर ॥